DreamDTH Community Forums

Full Version: सियासी दबाव में बंद हुआ धारावाहिक वीर शिवाजी
You're currently viewing a stripped down version of our content. View the full version with proper formatting.
पिछले महीने अचानक छत्रपति शिवाजी पर आधारित धारावाहिक बंद हो गया। इससे दर्शकों को काफी ठेस पहुंची है। इसका प्रसारण अचानक बंद करने का फैसला दिल्ली में बैठे कुछ कांग्रेसी नेताओं के दबाव के कारण किया गया। शिवसेना ने इसका विरोध करने का फैसला किया है।

कांग्रेस के नेताओं ने उठाई आपत्ति
वीर शिवाजी को उस समय बंद किया गया, जब इसकी अगली कड़ी में शिवाजी महाराज के हाथों अफजल खान के वध का दृश्य दिखाया जाने वाला था। इस दृश्य पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने चैनल के अधिकारियों से बात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी के बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से इसका प्रसारण बंद कराया गया, जबकि चैनल की ओर से टीआरपी गिरने का बहाना बताकर वीर शिवाजी का प्रसारण बंद करने की बात कही गई।

अपने तरीके से निपटेगी शिवसेना
अब शिवसेना को एक अवसर मिल गया है और उसके नेताओं ने वीर शिवाजी धारावाहिक को अचानक बंद किए जाने का विरोध किया है। शिवसेना के नेताओं का कहना है कि यदि वीर शिवाजी का प्रसारण फिर से नहीं शुरू किया गया तो शिवसेना अपने तरीके से निपटेगी। शिवसेना के सुर में सुर मिलाते हुए भाजपा के मुंबई उत्तर-पश्चिम के महामंत्री सुनील यादव ने कहा है कि कांग्रेस की इस नीति के खिलाफ उनकी पार्टी आंदोलन करेगी और इस धारावाहिक को फिर से चालू कराएगी।


Source:
http://www.amarujala.com/national/nat-ve...28632.html
राजनीति अब टेलीविजन में भी प्रवेश किया Smile
ऐसा सोचा नहीं था की.......मुगलों के अफज़ल खान को मारना इनको बर्दास्त नहीं होगा , मैंने सोचा वास्तव में IPL की वजह से LOW TRP के कारन यह बंद हो रहा है
बहूत बुरी बात है, पता नही ये नेता लोग कया चाहते है.
(18-06-2012 06:36 AM)gssran Wrote: [ -> ]बहूत बुरी बात है, पता नही ये नेता लोग कया चाहते है.

बस अफजल खान (अफजल गुरु ) ना मरे
Reference URL's